स्वाति मालीवाल हमले का मामला राजनीतिक मोड़ पर, दिल्ली बीजेपी AAP सांसद के समर्थन में आई, अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए
दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और AAP सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले का मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने घटना की निंदा करते हुए जांच की मांग की है। सचदेवा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के निजी स्टाफ पर मालीवाल पर हमला करने का आरोप लगाया है।